Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी में गड़बड़ी उड़ानें प्रभावित
new delhi, ATC glitch, Delhi

नई दिल्‍ली । राष्‍ट्रीय राजधानी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल दिखा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्‍टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 100 से ज्‍यादा उड़ानें प्रभावित हो गईं।


दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एटीसी में तकनीकी समस्या के कारण आईजीआईए पर उड़ान में हो रही बाधा के लिए खेद जताया है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों में देरी पर जारी एक एडवाइजरी में बताया कि उनकी टीम डायल (दिल्ली अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड) सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। लेट हुई उड़ानों में सवार यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

 

एयर इंडिया एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे हवाई अड्डे और विमान में देरी और लंबा इंतज़ार हो रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर है और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं। हमारे केबिन क्रू और हवाई अड्डे पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए तत्काल सहायता प्रदान कर रहे हैं। साथ ही अनुरोध किया गया है कि हवाई अड्डे पर जाने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें। 

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.