Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुजरात के कच्छ में उपमुख्यमंत्री संघवी ने की खटिया बैठक
bhuj, Deputy Chief Minister, Khatiya meeting in Kutch
भुज  | गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती के गाँवों का सीमा निरीक्षण करने, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आवास सहित विभिन्न मुद्दों से अवगत होने के अंतर्गत "सरकार आपके द्वार" के आदर्श वाक्य को क्रियान्वित करने के लिए कच्छ दौरे पर हैं।
 
इस यात्रा के दौरान गुरुवार रात्रि को उन्होंने कच्छ के लखपत तहसिल के कपूराशी गाँव में कपूराशी और कोरियानी ग्रामीणों से बातचीत की और खटिया बेठक में भाग लिया। कपूराशी गाँव में आयोजित खटिया बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण कच्छ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ये गाँव लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से कच्छ की स्थिति बदली है और लोगों के जीवन में सामाजिक-आर्थिक बदलाव आए हैं।
 
संघवी ने कहा कि सीमावर्ती गाँवों का विकास कैसे किया जाए, इस उद्देश्य से 30 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती गाँवों में बैठकें और चर्चाएँ आयोजित की हैं और नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए हैं। उन्होंने कपूराशी में ग्रामीणों के साथ रात्रि बैठक, प्रवास और बातचीत को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। सीमावर्ती गाँवों के नागरिकों की देशभक्ति की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों के सतर्क रवैये के कारण समय-समय पर सीमा पार से घुसपैठ को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कपूराशी सहित कच्छ के कई गाँवों ने 'सीमा प्रहरी' की भूमिका निभाई है।
 
संघवी ने ग्रामीणों से सीमा पार से घुसपैठ और सरकारी भूमि पर दबाव के बारे में प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया। क्योंकि अगर गाँव जागरूक रहे तो नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियाँ, सरकारी ज़मीन पर धार्मिक दबाव जैसी कई गतिविधियों को रोका जा सकता है। उपमुख्यमंत्री का कपूराशी गाँव में ढोल-नगाड़ों और पगड़ियों के साथ स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने कच्छी पगड़ियाँ पहनाकर उनका स्वागत किया।
 
उन्होंने गाँव के बुजुर्गों और युवाओं के साथ खुलकर बातचीत की और गाँव की समस्याओं, सामाजिक-आर्थिक और भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, "मुझे कपूराशी में इन सच्चे देशभक्तों के साथ होने पर गर्व है।"उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर कहीं भी सरकारी ज़मीन पर धार्मिक या अन्य किसी बात के बेजा दबाव डाला गया, तो उस पर बुलडोज़र चला दिया जाएगा।
 
इस अवसर पर सांसद विनोद चावड़ा, अबडासा विधायक प्रद्युम्नसिंह जडेजा, गुजरात सीआईडी ​​क्राइम के महानिदेशक के.एल.राव, कच्छ बॉर्डर रेंज के आईजी चिराग कोर्डिया, कच्छ कलेक्टर आनंद पटेल जैसे वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.