Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
वंदे भारत ट्रेन भारतीयों की भारतीयों ने भारतीयों के लिए बनाई : प्रधानमंत्री मोदी
varansi, Vande Bharat train, PM Modi
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर के देशों में आर्थिक विकास बुनियादी ढांचे में प्रगति के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। भारत बहुत तेज गति से इस रास्ते पर चल रहा है। इसी कड़ी में आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। इस पर हर भारतीय को गर्व है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस (मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से चार वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। यह भारतीय रेलवे को ट्रांसफार्म करने का अभियान है।

 

उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से तीर्थयात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ऐसी यात्राएं केवल देवदर्शन का मार्ग नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा है। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने का भी काम हुआ है। यह भारतीय विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसी शहर का विकास स्वाभाविक रूप से तब शुरू होता है जब उसे बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है और बुनियादी ढांचा केवल भव्य पुलों और राजमार्गों से कहीं आगे तक फैला होता है। यह दृष्टिकोण क्षेत्रीय गतिशीलता, आर्थिक गतिविधि और समग्र विकास को बढ़ाने में नई शुरू की गई वंदे भारत ट्रेनों के महत्व को रेखांकित करता है।

 

उन्होंने कहा कि काशी में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10- 11 साल पहले किसी एक गंभीर बीमारी का इलाज करना मुश्किल था। लोगों का केवल एक विकल्प बीएचयू ही होता था। लोगों को अस्पताल में पूरी-पूरी रात खड़े रहने के बाद भी बिस्तर नहीं मिल पाता था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग परेशान थे। काशी के लोगों की सारी चिंताओं को दूर करते हुए महामना कैंसर अस्पताल समेत कई अस्पताल बनवाए गए हैं। इससे पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों के लिए आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र की वजह से गरीबों को लाभ मिल रहा है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा की तरह अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में की। उन्होंने कहा, “हम देखनी कि देव दीपावली पर कितना अद्भुत आयोजन भल। आज का दिन बड़ा शुभ है। हम इस विकास पर्व के अवसर पर आप सबको शुभकामनाएं देते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चार वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बनारस से खजुराहो के लिए चलने वाली वंदेभारत को रवाना किया। इसके बाद लखनऊ- सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदेभारत एक्सप्रेस का भी वर्चुअल शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री का बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.