Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण देरी
mumbai, Air India flight, delayed due to fault

नई दिल्‍ली/मुंबई । एयर इंडिया की मुंबई-लंदन उड़ान (AI129) शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब 7 घंटे देरी से उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को असुविधा हुई है, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। एयरलाइंस की ये उड़ान, जो पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 6.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, अब दोपहर 1 बजे रवाना होगी।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परेशान यात्रियों ने मुंबई-लंदन उड़ान के लिए बोर्डिंग सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई, जो सुबह 5:20 बजे के निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट देरी से शुरू हुई। हालांकि, विमान में चढ़ने के बाद यात्रियों को विमान के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा। इससे पहले चालक दल ने घोषणा की कि तकनीकी समस्या का पता चला है। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।


इस बीच एयरलाइन ने जारी बयान में कहा, "एयर इंडिया की उड़ान संख्‍या AI129, जो सुबह 6:30 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, देरी से चल रही है। ये फ्लाइट अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। तकनीकी खराबी के कारण उड़ान अब दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया गया है।"


उल्‍लेखनीय है क‍ि यह घटनाक्रम दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यातायात नियंत्रण में गड़बड़ी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होने के एक दिन बाद आया है। देश के सबसे व्यस्ततम आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी की खराबी के कारण 800 से ज्‍यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। इसका असर सिर्फ़ मुंबई ही नहीं बल्कि जयपुर और लखनऊ जैसे कई उत्तर भारतीय शहरों में भी महसूस किया गया। हालांकि, शनिवार को कुछ देरी की खबरों के बावजूद विमानों का परिचालन सामान्य हो गया है।

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.