Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर नौ से 11 नवंबर तक नेपाल-भारत सीमा रहेगी बंद
patna,  Nepal-India border, elections in Bihar
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर नौ नवंबर की सुबह से 11 नवंबर तक भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह बंद रहेगी। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। इसे लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। मधुबनी जिले के जयनगर से नेपाल के जनकपुर तक चलने वाली ट्रेन का परिचालन भी इस दौरान बंद रहेगा। बिहार की सीमा नेपाल से 729 किलोमीटर तक फैली है। बिहार के सीमावर्ती जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगज शामिल हैं। यहां 11 नवंब को मतदान होना है।



अररिया जिला में बिहार-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और एसएसबी जवान संयुक्त रूप से रात्रि को पहरा दे रहे हैं। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने इसकी पुष्टि की है। संयुक्त गश्त का उद्देश्य विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखना और क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। जिले में 90 से अधिक नाकों पर रात को विशेष नजर रखी जा रही है।



सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 48 वीं बटालियन जयनगर ने चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार, नेपाल की ट्रेनों का परिचालन रविवार से मंगलवार तक बंद कराया जाए। चुनाव अवधि में नेपाल की ट्रेनों का परिचालन बंद कराने को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन के पत्र के आलोक में पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर) द्वारा एक पत्र नेपाल के रेलवे अधीक्षक को दे दिया गया है।



जयनगर (नेपाल) रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा ने बताया कि आज जयनगर जनकपुर बिजलपुरा के बीच अंतिम ट्रेन का परिचालन होगा। बुधवार से नेपाली ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार से लेकर मंगलवार तक परिचालन बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से आठ नवंबर की सुबह से लेकर 11 नवंबर की शाम छह बजे तक पूर्णतः बंद रखा जाएगा।



 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.