Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय पदयात्रा 11 नवंबर को
bhopal, District level foot march ,Sardar Vallabhbhai Patel
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में “सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती” के उपलक्ष्य में 11 नवंबर को राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने, जन-जागरूकता फैलाने के लिए वल्लभ भवन से न्यू मार्केट तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार बैरसिया में भी 12 नवंबर को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।


यह जानकारी भोपाल सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय पदयात्रा के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दी गई। बैठक में सांसद शर्मा ने आयोजन स्थल एवं समापन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के आयोजन करने के लिए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।


बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने पदयात्रा के आयोजन की रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जन-सहभागिता एवं विभागीय दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आयोजन की तैयारियाँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र यति, एडीएम सुमित पाण्डे, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.