Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
हर जरुरतमंद को मिलेगा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभः ऊर्जा मंत्री तोमर
gwalior, Every needy person , Energy Minister Tomar
ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरुरतमंद को देने की बात कही।


ऊर्जा मंत्री तोमर ने जनसुनवाई में आई जरुरतमंद महिलाओं को तत्काल राशन पात्रता पर्ची दिलाने, वृद्धावस्था, नि:शक्तजन, कल्याणी पेंशन तथा मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस अवसर पर आमजनों को आश्वस्त किया कि आपका यह सेवक सदैव आपकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है।


इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने क्रमवार एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल फोन से संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए समस्याओं के निराकरण में किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत दी।


उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा आमजन की बिजली, पानी व राशन से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए जनसुनवाई की जाती है। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत वितरण कम्पनी सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। नि:शक्त मांझी राम को दी ट्रायसिकल जनसुनवाई में उप नगर ग्वालियर के वार्ड 15 वैष्णवपुरम बिरला नगर से आए नि:शक्त युवक मांझी राम को ऊर्जा मंत्री तोमर ने ट्रायसिकल, वॉकर तथा वैशाखी प्रदान की तथा युवक की नि:शक्तजन पेंशन और राशन प्रारंभ कराने हेतु निर्देश दिए। समाधान योजना में माफ हुआ 8.97 लाख अधिभार ऊर्जा मंत्री तोमर की जनसुनवाई में बिजली बिल की समस्या लेकर पहुंची खरगेश्वर रोड गणेश कॉलोनी निवासी उपभोक्ता गुड्डी पत्नी दिलीप सिंह को राज्य सरकार द्वारा 3 नवम्बर से प्रारंभ की गई समाधान योजना 2025-26 के तहत 3 लाख 98 हजार 556 रुपये राशि का अधिभार माफ किया गया। उपभोक्ता की कुल बिल राशि 8 लाख 70 हजार 849 थी, जबकि इस राशि पर 3 लाख 98 हजार 556 रुपये अधिभार लगा हुआ था। जिसे माफ कर उपभोक्ता को एकमुश्त राशि जमा कराकर बड़ी राहत दी गई। इसी प्रकार कृष्णा नगर निवासी उपभोक्ता सुखलाल कोरी के कुल बिल 3 लाख 73 हजार 195 पर 1 लाख 75 हजार 277 रुपये तथा सुभाष नगर ग्वालियर निवासी उपभोक्ता हरगोविंद के कुल बिल राशि 5 लाख 27 हजार 47 रुपये पर अधिभार की राशि 3 लाख 23 हजार 832 रुपये माफ कर समाधान योजना के तहत अधिभार माफी का लाभ दिया गया।

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.