Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित पकड़ाया
rajgarh,   accused who raped, marriage was arrested

राजगढ़ । मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से जेल दाखिल किया गया। थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शनिवार को बताया कि 4 नवंबर को पीड़ित ने शिकायत दर्ज की, ग्राम रायपुरिया थाना खुजनेर निवासी रोहित पुत्र बीरमलाल वर्मा उसे शादी का झांसा देकर जबलपुर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, बाद में शादी से इंकार करने लगा। बताया गया है कि आरोपित पहले से ही शादीशुदा है साथ ही उसके बच्चे भी है।

 

पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित रोहित वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत, एसआई रामेश्वरप्रसाद मिश्रा, आर.कपिल, सुनील, दुष्यंत जाट, महिला आर.पूजा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.