Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर दो की मौत
guna,   speeding truck hits ,Mahakal, killing two.

गुना । मध्य प्रदेश के गुना जिले में बायपास पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार काे टक्कर मार दी। हादसे में दाे लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि चार लाेग गंभीर रूप से घायल हुए है। कार में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के का परिवार सवार था, जाे उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था।

 

जानकारी के अनुसार हादसा गुना के बायपास पर आरटीओ कार्यालय के सामने हुआ। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला निवासी शिवलाल शुक्ला अपने परिवार के साथ कार क्रमांक यूपी 78-ईएफ-9805 से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकले थे। इस दाैरान सुबह लगभग 11 बजे आरटीओ कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को आमने-सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में शिवलाल शुक्ला और कुंज शुक्ला (10) शामिल हैं। वहीं चार लाेग घायल हाे गए। सूचना मिलने के बाद कैंट और ट्रैफिक पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में स्वाति शुक्ला (25), दीपा शुक्ला, रीता शुक्ला और डेढ़ साल का मान्या शुक्ला शामिल हैं। दो घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। बाकी दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव पाेस्टमार्टम रूम में रखवा दिए गए हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.