Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस्तर में 12 स्थानों पर एनआईए की छापेमारी
raipur, NIA raids ,12 places

जगदलपुर/रायपुर । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 12 स्थानों पर संदिग्ध और आरोपित व्यक्तियों के परिसरों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई साल 2023 में हुए अरनपुर आईईडी विस्फोट और माओवादी हमले की जांच से जुड़ी है।

एनआईए ने जानकारी दी है कि जिन आरोपितों के परिसरों में छापे मारे गए वे प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों से जुड़े थे। तलाशी के दौरान एजेंसी ने कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है, जिनमें नकदी, हस्तलिखित पत्र, माओवादियों द्वारा की जाने वाली लेवी वसूली की रसीद बुकें और डिजिटल उपकरण शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पेद्का गांव के पास 26 अप्रैल 2023 को हुई थी जिसमें दरभा डिवीजन कमेटी के माओवादियों ने हमला किया था। एनआईए इस मामले की जांच जारी रखे हुए है और अब तक 27 आरोपितों को गिरफ्तार कर दो आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपितों में धनेंद्र राम ध्रुव उर्फ गुरुजी और रामस्वरूप मरकाम शामिल हैं, जो माओवादियों के सहयोगी बताए गए हैं। ये लोग आईईडी विस्फोट के लिए आवश्यक रसद और सहायता उपलब्ध कराने में शामिल थे।

एनआईए के अनुसार, 17 नवंबर 2023 को गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा गांव में हुए एक अन्य विस्फोट में भी इनकी भूमिका सामने आई है। यह विस्फोट उस समय हुआ जब मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मियों का दल मतदान समाप्त कर लौट रहा था। हमले में इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 615 एडहॉक बटालियन के एक हेड कांस्टेबल बलिदान हुए थे।

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.