Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
साय मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर को
raipur,   evening cabinet meeting , November 14

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी 14 नवंबर को मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में राज्य के किसानों, विधानसभा सत्र और जनजातीय गौरव दिवस से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।


सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, बैठक में धान खरीद की तैयारी और समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था की अंतिम समीक्षा की जाएगी। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की संभावना है।

वहीं कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि भी तय की जा सकती है। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी।


इसके साथ ही जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा, स्वागत एवं आयोजन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार इस आयोजन को जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को समर्पित विशेष अवसर के रूप में मनाने की तैयारी में जुटी है।

 

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.