Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट का दाैर हुआ शुरू
jagdalpur,   period of falling temperature ,Bastar division
जगदलपुर । बस्तर संभाग में मौसम बदलने के साथ ही अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया है, आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने के आसार हैं। बीते दिनों तूफानी चक्रवात मोंथा के असर से जहां बस्तर में खासी बारिश हुई और ठंड का असर पड़ने लगा। इसके बाद जैसे ही तूफानी चक्रवात मोंथा का असर खत्म हुआ, अब शीत ऋतु का आगाज हो चुका है। अगले 6 दिन साफ रहेगा आसमान, मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
 
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके कारण अगले तीन दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि तूफानी चक्रवात मोन्था के असर से मौसमी तंत्र पर खासा असर पड़ा है। वहीं अब तापमान में गिरावट का दौर भी धीरे-धीरे शुरू होने की स्थिति में आ गया है। आज शनिवार को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले 6 दिन साफ रहेगा आसमान, लेकिन तापमान में हल्की गिरावट के आसार है।
MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.