Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सर्द हवाओं से गिरा तापमान गिरा
dhamtari, Cold winds , temperature
धमतरी । उत्तर दिशा से चल रही सर्द हवाओं ने जिले में ठंड का असर तेज कर दिया है। सुबह और रात के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। दुकानों में गर्म कपड़ों की पूछ-परख शुरू हाे गई है।

तापमान में गिरावट से वातावरण में कोहरे की परत छाने लगी है, जिससे दृश्यता पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। फिलहाल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह की हवा में अब ठंडक घुलने लगी है, जिससे लोगों ने गरम कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शहर में ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। प्रमुख कपड़ा दुकानों और ऊन वस्त्र स्टोरों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर और दस्तानों के नए डिजाइनों की तलाश में दुकानों का रुख कर रहे हैं। कपड़ा विक्रेता मोहन देवांगन ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ग्राहकी में तेजी आई है। वहीं कुशल देवांगन और विजय देवांगन ने बताया कि इस साल लोग स्टाइलिश और हल्के वजन वाले गर्म कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

स्वेटर, जैकेट और मफलर का सहारा 
गुलाबी ठंड के आगमन के साथ अब अब गर्म कपड़ों का सहारा है। शाम ढलते ही हवा में ठंडक बढ़ने लगती है, जिससे लोग अब स्वेटर, जैकेट और मफलर पहनकर निकल रहे हैं। वाहन चालकों को भी अब सफर के दौरान गर्म कपड़े रखना जरूरी हो गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.