Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चांपा में जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी
korba, Police raid , Champa

कोरबा/जांजगीर चांपा । त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद चाम्पा पुलिस ने रविवार रात जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की। कैलाश नगर इलाके में सार्वजनिक स्थान पर चल रहे जुआ में शामिल सात व्यक्तियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। जुआरियों से 56 हजार 450 रुपये नकद और ताश पत्तियां भी जब्त की गईं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैलाश नगर कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रुपये और पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी चाम्पा यदुमणी सिदार ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को बताया क‍ि पुलिस टीम को आता देख जुआरी भागने की कोशिश में थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपिताें में दिनेश राठौर (41 वर्ष) कैलाश नगर चाम्पा, सूरज ठाकुर (29 वर्ष) कैलाश नगर चाम्पा, बिंदेश्वर गोपाल (45 वर्ष) बरपाली चौक चाम्पा, विक्रम सिंह राजपूत (45 वर्ष) कचरा गोदाम चाम्पा, संदीप उर्फ संजू यादव (29 वर्ष) बिजली ऑफिस के पास चाम्पा, रवि यादव (31 वर्ष) बरपाली यादव मोहल्ला चाम्पा, निखिल कर्ष (26 वर्ष) जवाहरपारा चाम्पा शाम‍िल हैं। उनके कब्जे से कुल 56 हजार 450 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा, दादुरैया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक आकाश कालोसिया, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी और रूप नारायण की प्रमुख भूमिका रही।

 

 

MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.