Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तमिल अभिनेता अभिनय किंगर का निधन
mumbai, Tamil actor, passes away

मुंबई । तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता अभिनय किंगर का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। करीब तीन महीने पहले अभिनय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत और आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए सहायता मांगी थी। एक टीवी कलाकार ने उन्हें एक लाख रुपये की मदद भी दी थी।

 

कौन थे अभिनेता अभिनय?

अभिनेता अभिनय का पूरा नाम अभिनय किंगर था। वह मलयालम फिल्म अभिनेत्री टीपी राधामणि और कनय्यालाल के बेटे थे। राधामणि अपनी पीढ़ी की मशहूर अदाकारा थीं और उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'उथरायणम' में अभिनय किया था। अभिनय ने अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए 2002 में कस्तूरी राजा निर्देशित फिल्म 'थुल्लुवथो इलमई' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ धनुष मुख्य भूमिका में थे।

 

फिल्मों और डबिंग की दुनिया में छोड़ी छाप

अभिनय ने 'जंक्शन', 'सिंगारा चेन्नई' और 'पोनमेगलाई' जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से पहचान बनाई। उन्होंने 15 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और बाद में डबिंग कलाकार के रूप में भी खुद को स्थापित किया। उन्होंने थलापति विजय की 'थुप्पाकी' में विलेन बने विद्युत जामवाल को आवाज दी थी। इसके अलावा कार्थी की 'बैया' और सूर्या की 'अंजान' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने डबिंग की थी।

 

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे अभिनय

बीते कुछ वर्षों में अभिनय फिल्मों से दूर हो गए थे और आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील भी की थी। उनके निधन पर कई सितारों एवं फैंस ने गहरा दुख व्यक्त किया है और सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।  

 
MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.