Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 72 सीटर हवाई सेवा का शुभारंभ
bhopal, Chief Minister,r air service
भोपाल । मध्य प्रदेश के रीवा एयरपोर्ट के विकास के साथ विन्ध्य को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मंत्रालय से रीवा-दिल्ली-रीवा हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ किया। उन्होंने रीवा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 72 सीटर विमान को झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया। इस अवसर पर रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसदगण जनार्दन मिश्र, गणेश सिंह व डॉ. राजेश मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रीवा-दिल्ली हवाई सेवा के शुभारंभ पर मुझे प्रसन्नता हो रही है। स्थापना दिवस के मौके पर सारी औपचारिकता पूरी हुई थी और आज हवाई जहाज दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार है। रीवा 24 घंटे के हवाई यातायात से जुड़ रहा है। विन्ध्य के क्षेत्र में पुराने जमाने में मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन कैसी स्थिति थी। मैं अपनी बात बताता हूं कि मुझे तो रेल भी नहीं मिलती थी। रीवा तक जाने के लिए सतना तक रेल से जाते थे और अब रीवा को हवाई जहाज इंदौर से भी मिलेगा और दिल्ली से मिल रहा है। इस हवाई यातायात की कई कारणों से आवश्यकता है। राज्य के अंदर वित्तीय संचालन के लिए जबरदस्त लाभ मिलेगा। रीवा से दिल्ली जाने में 15 घंटे लगते हैं अब 120 मिनट लगेंगे। अब मात्र तीन घंटे में दिल्ली से रीवा पहुंचेंगे।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ान योजना से हवाई अड्‌डों को जोड़ने का प्रयास किया है। रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना इस पूरे माइनिंग के सेक्टर में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। हवाई पट्‌टी को बड़ा करने और 24 घंटे हवाई यातायात शुरु करने के लिए बिजली की गति से काम हुआ है।
इस अवसर पर बताया गया कि रीवा से दिल्ली के बीच विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अलाइंस एयर एविएशन कंपनी की 72 सीटर फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। दिल्ली से फ्लाइट नंबर 9I-675 शाम 5:25 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से फ्लाइट नंबर 9I-676 रात 8:25 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई
रीवा से दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर भेजे संदेश में कहा है कि रीवा विमानतल से दिल्ली के लिए प्रथम वाणिज्यिक हवाई सेवा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के लिए प्रसिद्ध रीवा अब हवाई संपर्क से नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। रीवा क्षेत्र के साथ यह पूरे मध्य प्रदेश के लिए अत्यंत उत्साह और गर्व का क्षण है। यह नई उड़ान सेवा संपूर्ण विन्ध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के एक नए युग का शुभारंभ करेगी।
MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.