Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दाे तहसीलदारों से मारपीट सिर में आईं गंभीर चोट
korba, Two tehsildars , assaulted and suffered

कोरबा । कोरबा में मंगलवार रात दो तहसीलदारों के साथ मारपीट की गई है। दीपका और हरदीबाजार के दो तहसीलदारों के साथ 6 युवकों ने मारपीट की है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। चालकाें से विवाद के बाद युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर (सेलून) गए थे। उन्हें पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने बताया था कि वहां नस और हाथ-पैर दर्द के लिए अच्छी मालिश की जाती है।

दोनों तहसीलदार अपनी अलग-अलग काली स्कॉर्पियो गाड़ियों में पार्लर के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक आए और चालकाें के साथ विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों तहसीलदार दुकान से बाहर आए और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई।

तहसीलदारों पर हमला, सिर में गंभीर चोटें आईं

लगभग 6 युवकों ने दोनों तहसीलदारों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस घटना में दोनों तहसीलदारों को सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

 

थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बुधवार काे बताया कि घटना के तुरंत बाद चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और अन्य आरोपिताें की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

 

MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.