Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र
mumbai, Dharmendra discharged, hospital

मुंबई । कई दिनों के इलाज के बाद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार सुबह उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लाया गया, इस दौरान बेटे बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। परिवार ने फैसला किया है कि अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि अभिनेता को 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

 

धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर जैसे ही सामने आई, उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। देशभर में उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। पंजाब के साहनेवाल से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र के लिए फगवाड़ा सहित कई जगहों पर मंदिरों और गुरुद्वारों में उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही थीं। अब जब अभिनेता घर लौट आए हैं, तो उनके प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

 

परिवार का बयान

धर्मेंद्र के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका आगे का इलाज घर पर जारी रहेगा। हम मीडिया और आम जनता से निवेदन करते हैं कि वे किसी भी तरह की अटकलें या अफवाहें न फैलाएं। कृपया धर्मेंद्र जी और हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी के प्रेम, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के प्रति आभारी हैं। धर्मेंद्र आप सभी से बहुत प्यार करते हैं, कृपया उनका सम्मान करें।"

 
MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.