Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली विस्फोट मामले में एक और संदिग्ध कार की तलाश में जुटी पुलिस
new delhi, Police searching,Delhi blast case
नई दिल्ली । दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने एक अलर्ट जारी किया है। पुलिस पूरी दिल्ली में एक संदिग्ध कार की तलाश में जुटी है, जो लाल रंग की ईको स्पोर्ट है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पांच टीमें इसकी तलाश में जुटी हुई हैं। जांच में सामने आया कि संदिग्धों के पास आई-20 कार के अलावा एक और लाल रंग की कार थी। दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और बॉर्डर चेकिंग पर लाल इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी इस लाल कार को लेकर अलर्ट भेजा गया है। 
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक लाल रंग की इको स्पोर्ट कार को लेकर अलर्ट आया था कि ये गाड़ी भी इनके साथ हो सकती है। पुलिस की जांच में आई-20 कार के साथ ये गाड़ी कही नहीं दिखी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली विस्फोट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी है। एनआईए ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम बनाई है, जिसका नेतृत्व एडीजी विजय सखारे करेंगे। सखारे के अलावा टीम में आईजी, 2 डीआईजी, 3 एसपी और अन्य अधिकारी होंगे।
MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.