Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डॉ शाहीन से मेरे परिवार का काेई वास्ता नहीं जांच में करेंगे सहयाेग: भाई शाेएब
lucknow, My family , Brother Shoaib

लखनऊ । दिल्ली विस्फोट मामले में फरीदाबाद से पकड़ी गई महिला डाॅ. शाहीन और उसके भाई डाॅ.परवेज का नाम आने पर उनके परिजन सदमे में हैं। डाॅ शाहीन के भाई शोएब ने दावा किया है कि उसका और उसके परिवार का शाहीन से कोई वास्ता

नहीं है। वे एजेंसियों की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। परवेज के घर में तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों के हाथ कुछ चीजें लगी हैं, जिससे उसके विदेशाें से संपर्क हाेने का बड़ा खुलासा एटीएस और जांच एजेंसियां कर सकती है।

 

दरअसल एटीएस की गिरफ्त में आई डाॅ. शाहीन के पिता सईद अंसारी से पूछताछ के बाद अब जांच एजेंसियों ने उसके भाई शोएब से भी कई घंटों पूछताछ की थी। घर में तलाशी और परिवार का मोबाइल चेक किया गया। आतंकी गतिविधियों में संलिप्त डाॅ. शाहीन का परिवार लखनऊ में रहता है। उसके घर पर यूपी एटीएस, जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्ष जांच एजेंसी लगातार डेरा डाले हुए है। पिता से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी कोई कई अहम जानकारी मिली थी। वहीं, उसके भाई शोएब के घर पर भी यूपी एटीएस ने छापा मारा था। शोएब ने पत्रकारों को बताया कि जांच एजेंसी मेर घर आई थी। सामान्य तरीके से परिवार और मुझसे पूछताछ की, जो भी जानकारी उनके पास थी, वो सब बता दिया है। वे और उनका परिवार जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं और करेंगे। दिल्ली विस्फोट में जो भी शामिल हैं, वे अपराधी हैं, लेकिन उनकी बहन और भाई का नाम आने पर उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वो लोग ऐसा कर सकते हैं।

विदेश में रहने का दबाव बनाती थी शाहीन : पूर्व पति जफर हयात

आतंकी गतिविधियों में संलिप्ता के आरोप में गिरफ्तार शाहीन के पहले पति डाॅ. जफर हयात कानपुर के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। जफर हयात ने बताया कि वह शादी के कुछ साल बाद से विदेश में बसने की जिद्द करती थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि हमारा परिवार और सारे रिश्तेदार यहीं हैं। उन्होंने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते हमारा तलाक हो चुका है। दोनों बच्चे उनके पास ही रहते हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कि शाहीन आतंकी संगठनों के सम्पर्क में है। कभी वो अपने बच्चों से भी बात नहीं करती थी।

डाॅ. परवेज को लेकर हो सकता है बड़ा खुलासा 
डाॅ. शाहीन के भाई परवेज की तलाश में मंगलवार को एटीएस ने आईआईएम रोड के मुतक्कीपुर गांव की तकवा कालोनी में उसके 

घर पर छापा मारा था। छह साल पहले ही उसने यह मकान बनवाया था। घर पर कोई नहीं मिला, लेकिन छानबीन के दौरान जांच टीम को इलेक्ट्रानिक उपकरण और कई अहम दस्तावेज मिले हैं। परवेज आतंकी गतिविधियों में शामिल व विदेशों में बैठे लोगों के संपर्क में था या नहीं यह जल्द ही खुलासा हो सकेगा। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि डाॅ. शाहीन और परवेज के परिवार से पूछताछ के दौरान कुछ जानकारियां हासिल हुई हैं। परवेज के घर पर छापेमारी के दौरान मिले कुछ चीजों के बारे में उससे जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे वो मीडिया से साझा किया जाएगा।

MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.