Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के चौथे राजा से की मुलाकात
new delhi, PM Modi , King of Bhutan

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भूटान की राजधानी थिम्फू में भूटान के चौथे राजा महामहिम जिग्मे सिंगे वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने चौथे राजा को उनके 70वें जन्मदिवस की बधाई दी और भारत सरकार व भारतीय जनता की ओर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-भूटान मित्रता को मजबूत बनाने में चौथे राजा के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सलाह के लिए आभार व्यक्त किया। इस बातचीत में आपसी संबंधों और साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत और भूटान के लोगों के बीच गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया, जो दोनों देशों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के राजा, चौथे राजा और भूटान के प्रधानमंत्री के साथ थिम्फू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भी भाग लिया। यह आयोजन कालचक्र दीक्षा समारोह का हिस्सा था, जिसकी अध्यक्षता भूटान के मुख्य अभिषेकाचार्य जे खेनपो ने की।

MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.