Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं- सुनील सिंह
balrampur, Former MLA Brihaspati Singh , Sunil Singh

बलरामपुर । इन दिनों दो खबरें बलरामपुर जिले में हलचल मचा कर रखा है, जिसमें पहले चोरी के आरोपित की पुलिस हिरासत में मौत और दूसरा कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का बयान सामने आने के बाद मामला गर्मा गया है। इन दोनों ही मामले को लेकर बलरामपुर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बीते शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

 
चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपित की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस की अभिरक्षा में हुई मौत शासन की विफलता को दर्शाता है। जिस तरह से सामान्य छोटी-छोटी घटनाओं में पुलिस आरोपी को शीघ्र अतिशीघ्र पकड़ रही है, वह अपनी जगह है, परंतु पुलिस अभिरक्षा में मौत, यह प्रतीत होता है कि उनके ऊपर पुलिस का अत्याचार किस तरह का है।
 
उन्होंने कहा कि, यह बलरामपुर जिले की दूसरी घटना है और समूचे छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है इसकी हम निंदा करते हैं और जितनी जल्दी हो सके, इस मामले की जांच होनी चाहिए और रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि सब लोगों को यह पता चल सके।
 
पुलिस जो बात फैला रही है कि आरोपित बीमार था और उसको सिकल सेल की बीमारी थी। और अगर ऐसा था भी, तो उससे संबंधित उसके चिकित्सा और उन सभी की जिम्मेदारी पुलिस की थी, क्योंकि वह पुलिस की अभिरक्षा में था। पुलिस ने क्या कुछ किया, उसकी रिपोर्ट सार्वजनिककी जानी चाहिए और उनके परिजनों तक सारी बातें पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि यह जो घटना क्रम है वह भर्तसना योग्य है, उसकी हम निंदा करते हैं।
 
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा जारी किए गए बयान पर कहा कि बृहस्पति सिंह कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। उनका जो आरोप है, वह निराधार है। वे मनोस्थिति से पीड़ित हैं। कहीं ना कहीं वे अपने मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं, जिससे ऊलजलूल बातें कर रहे हैं और कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है, वह चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कुछ कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा केरायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने उन्हें आमंत्रित किया है कि आप भाजपा में शामिल हो, भाजपा में आदिवासियों लिए बहुत जगह है। के इस मामले में कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा- मैं भी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किया था परंतु मेरे पास अभी तक कोई पैसे की मांग के लिए बात सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह कांग्रेस से निष्कासित हैं, उनको केवल कुर्सी से मोह है और इस मोह के कारण अपना मानसिक संतुलन खो दिये हैं! 

 

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.