Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जंगली सुअर का अवैध शिकार करने वाले सात आरोपित गिरफ्तार
dhamtari,Seven people arrested,hunting wild boar
धमतरी । धमतरी वनमंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आज गुरुवार काे सभी आरोपिताें को जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मूलगांव निवासी चित्रसेन भागवत कंवर (33 वर्ष), घांसीराम गोंड़, इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर एवं रामकुमार नेताम को अनुसूची-III के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाते एवं विक्रय के लिए तैयार करते हुए पकड़ा गया। मौके से टीम ने चाकू, कुल्हाड़ी, पैसूल एवं अन्य उपकरण जब्त किए।

वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय कुरूद में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल धमतरी भेजा गया। जिला वन मंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्णा ने इस कार्रवाई के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं वन अपराधों की रोकथाम में विभाग की यह तत्परता सराहनीय है। उन्हाेंने कहा कि वन्यजीवों का अवैध शिकार गंभीर अपराध है और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी को भी वन्यप्राणी अपराध से संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल वन विभाग को अवगत कराएं। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा और उपयुक्त सूचना देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह कार्रवाई संयुक्त वनमंडलाधिकारी मनोज विश्वकर्मा के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम साहू, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल रेणुका कुरेटी, उपवनक्षेत्रपाल मुकुंदराव वाहने, वनरक्षक चुरामन लाल पटेल एवं वन चौकीदार भुनेश्वर ध्रुव की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.