Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धान चोरी का आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार
dhamtari,   paddy theft arrested , 24 hours

धमतरी । धमतरी पुलिस ने धान चोरी के एक प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर की रात आरएल एग्रोटेक, नया बस स्टैंड के पीछे स्थित पीड़ित विजय लालवानी के धान गोदाम से अज्ञात व्यक्तियों ने 11 कट्टा (लगभग 40 किलो प्रति कट्टा) आर.बी. धान, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये है, चोरी कर ली थी।

 

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर पतासाजी की। जांच के दौरान सूचना मिली कि सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति धान बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध हर्ष मानिकपुरी ( 22 वर्ष), निवासी बठेना वार्ड धमतरी को पकड़ा।

 

थाने में पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी दुष्यंत साहू (स्टेशनपारा, धमतरी) के साथ मिलकर गोदाम की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 11 बोरी धान चोरी कर अपने ई-रिक्शा में भरकर सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास छिपा दिया था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया धान, ई-रिक्शा और एक आईफोन (मॉडल 16 प्रो) जब्त कर लिया। आरोपित के विरुद्ध अपराध सिद्ध होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री: 11 बोरी आरबी धान (कीमत लगभग 12 हजार), आईफोन 16 प्रो मोबाइल (कीमत लगभग एक लाख), ई-रिक्शा क्रमांक (कीमत लगभग तीन लाख), कुल जब्त माल की कीमत चार लाख 12 हजार रुपये है।

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.