Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सड़क किनारे जली अवस्था में मिला व्यक्ति का शव
rajgarh, Man

राजगढ़ । भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़ाबलीकला के जंगल में सड़क किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का जली अवस्था में शव मिला। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम ढ़ाबलीकला के समीप जंगल में अतीक खां के ढ़ाबा के पीछे सड़क किनारे व्यक्ति का जली अवस्था में शव मिला, जिसकी पहचान राधेश्याम(45) पुत्र प्रभूलाल प्रजापति निवासी चाटूखेड़ा के रुप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि घटनास्थल पर व्यक्ति की सुरक्षित बाइक, शराब का क्वार्टर और एक थिनर की बोतल मिली है, व्यक्ति पेंटिंग का काम करता था। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर के समय राधेश्याम अपने गांव चाटूखेड़ा से बाइक से निकला था। मृतक राधेश्याम का छोटा भाई गोपाल सात साल पहले गांव से अचानक लापता हो गया था, जिसका आज तक कोई सुराग नही मिल पाया है। मामले में एसएफएल टीम के द्वारा जांच की जा रही है। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई,इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस मामले में हत्या, आत्महत्या या फिर सड़क हादसा हर एंगल को लेकर जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.