Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एसआईआर पर जारी सियासी घमासान नेता प्रतिपक्ष ने प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
bhopal,Political turmoil continues , Leader of the Opposition

भाेपाल । मध्य प्रदेश में एसआईआर काे लेकर छिड़ा सियासी घमासान लगातार जारी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को लेकर खिलवाड़ कर रहा है। एमपी समेत देश के 12 राज्यों में एक बड़ी मजाकिया और हास्यापद स्थिति बन गई है।



नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने गुरुवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा 2003 की मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग SIR करा रहा है, लेकिन चुनाव आयोग यह भूल गया कि 2008 में नई विधानसभाएँ बनी थीं 2003 में पुरानी विधानसभा थी। 2003 की मतदाता सूची पुरानी विधानसभा के अनुसार बनी थी, यानी परिसीमन से पहले की है, जबकि चुनाव आयोग अब परिसीमन से पहले की सूची का सर्वे करा रहा है। सिंघार ने आगे कहा कि यह मध्यप्रदेश समेत पूरे देश और 12 राज्यों में एक बड़ी मज़ाकिया और हास्यास्पद स्थिति बन गई है। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को लेकर खिलवाड़ कर रहा है। आपको बता दें कि एमपी कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर बुधवार को एक बैठक भी की थी। मीटिंग के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि आयोग निष्पक्ष होकर एसआईआर करवाए। इलेक्शन कमीशन की वोटर लिस्ट में सर्च के ऑप्शन नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने समीक्षा की है और चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।
 
 
MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.