Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7°C दर्ज
Ambikapur, recorded the lowest temperature , Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है।राजधानी रायपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखाई देगा।छत्तीसगढ़ में उत्तर और मध्य क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर शीतलहर का असर जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8°C रहा, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7°C दर्ज किया गया। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम रहा। पेंड्रारोड में पारा 10.6, बिलासपुर में 14.0 और जगदलपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में कहीं भी बारिश की गतिविधि नहीं देखी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूखी उत्तर की हवाएं लगातार ठंड बढ़ाने का काम कर रही हैं।

मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जैसे जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

 

 

 

MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.