Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोलकाता टेस्ट: भारतीय टीम की पहली पारी 189 पर ढेर
kolkata, Kolkata Test,  India were bundled

कोलकाता। कोलकाता में जारी भारत–दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी बेहद फीकी रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। यहां तक कि 40 रन का आंकड़ा भी कोई पार नहीं कर सका। केएल राहुल ने संघर्ष करते हुए 39 रन जोड़े और टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे।

 

उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 82 गेंदों पर 29 रन, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 27 रन और रवींद्र जडेजा ने 45 गेंदों पर 27 रन बनाए। लगातार अंतराल पर गिरते विकेटों के चलते टीम इंडिया सिर्फ 62.2 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

 

कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिमरोन हार्मर ने 4, मार्को यानसन ने 3, केशव महाराज और कार्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।

 

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में 159 रन बनाए थे। उसके जवाब में भारत 189 तक पहुंचा और इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त हासिल हुई।

 

दक्षिण अफ्रीका की पारी भी रही कमजोर

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम 159 पर सिमट गई।

 

उनके लिए एडन मार्करम ने 31 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज़ 30 रन के पार नहीं जा सका और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखते हुए जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा।

 

भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया

 

MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.