Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
patna, Five members , short circuit

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से बीती देर रात लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए, जिससे सभी की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य बुरी तरह से झुलसे गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच लोगों की मौत की की पुष्टि की है। परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

 

डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।

 
मुजफ्फरपुर शॉर्ट सर्किट में मृत लोगों की सूची
1.ललन कुमार (उम्र-35 वर्ष)-पिता गेना साह
2.सुशीला देवी (उम्र-60 वर्ष)-पति गेना साह
3.पूजा कुमारी (उम्र-30 वर्ष )-पति-ललन कुमार
4.सृष्टि कुमारी (उम्र-07 वर्ष)-पिता ललन कुमार
5.गोली (उम्र-02 वर्ष)-पिता ललन कुमार
MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.