Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नौगाम पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश विस्फोट, 9 की मौत
new delhi, Accidental explosion, Nowgam police station

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए एक दुर्घटनावश विस्फोट में नौ लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि घटना के कारणों की जांच जारी है। इस घटना के कारणों की कोई अन्य अटकलें अनावश्यक हैं।
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर डिवीजन) प्रशांत लोखंडे ने यहां नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट के संबंध में मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि नौगाम पुलिस स्टेशन ने हाल ही में एक पोस्टर से मिले सुरागों के आधार पर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इसी मामले से जुड़ी एफआईआर संख्या 162/2025 की जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था। बरामद विस्फोटकों को निर्धारित मानकों के अनुसार पुलिस स्टेशन परिसर के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था।
लोखंडे ने बताया कि बरामद सामग्री को फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पिछले दो दिनों से लगातार जारी थी। बरामद विस्फोटकों की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में अत्यंत सावधानी के साथ संभाला जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार रात लगभग 11:20 बजे अचानक दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन की इमारत को गंभीर क्षति पहुंची है तथा आसपास की कई इमारतें भी प्रभावित हुई हैं।
संयुक्त सचिव ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के कारणों की कोई अन्य अटकलें अनावश्यक हैं। सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है।

 

MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.