Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
पांच साल पुराने गैस उपभोक्ताओं को ई-केवायसी कराना अनिवार्य
seopur, E-KYC is mandatory, gas consumers
श्योपुर। एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं में से 50 प्रतिशत ने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराई है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं की जहां सब्सिडी बंद हो चुकी हैं, वहीं आगामी 30 नवंबर के बाद उन्हें गैस रिफलिंग कराने में भी असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार अगले महीने तो जिले के 50 हजार उपभोक्ताओं की गैस रिफिलिंग (सिलेंडर भरवाने) पर भी संकट खड़ा हो सकता है। क्योंकि गैस एजेंसियां बिना ई-केवायसी वाले उपभोक्ताओं की सप्लाई रोकने की तैयारी कर रही है। इसके लिए गैस एजेंसियों द्वारा अपनी अपनी गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की जा रही है। पांच साल पुराने उपभोक्ताओं के लिये जरूरी ई-केवायसी श्योपुर शहर में 2 गैस एजेंसियां हैं और दोनों के माध्यम से लगभग 25 हजार उपभोक्ता गैस कनेक्शनधारी हैं। स्थिति ये है कि शहर में भी अभी 50 फीसदी के आसपास उपभोक्ताओं ने ही ई-केवायसी कराई है। यूं तो सभी गैस उपभोक्ताओं को ई-केवायसी करानी है, लेकिन 5 साल से ज्यादा पुराने उपभोक्ताओं के लिये ये सबसे पहले अनिवार्य है। श्योपुर नगर में लगभग सभी उपभोक्ता 5 साल पुराने है, बावजूद इसके यहां भी अभी उपभोक्ता ई-केवायसी कराने में पीछे हैं।
 
उपभोक्ता घर से भी कर सकते हैंई-केवायसी -
सबसे पहले आपको वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पीएमयूवाय डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा।
- अब आपको अपनी गैस कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करना होगा।
- अब आपको उस एप को ओपन करना है इसके बाद आपको अपना वही नंबर दर्ज करना है जो एलपीजी आईडी में है।
- फिर आधार ऑथेंटिकेशन या ई-केवायसी विकल्प चुनें।
- अब आधार फेस आरडी ऐप के माध्यम से चेहरे की पहचान पूरी करें।
 
ई-केवायसी के लाभ -
सब्सिडी का लाभ सीधे आपके खाते में भेजा जाएगा।
- नकली या गलत उपभोक्ता खातों को हटाने में मदद मिलेगी।
- सरकारी योजनाओं का लाभवास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचेगा।
- पीएम उज्ज्वला योजना के लाभ के लिए उसकी सब्सिडी उसके बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।
- यह प्रक्रिया बिलकुल फ्री और डिजिटली सुरक्षित है।
 
श्योपुर गैस सर्विस संचालक, विवेक गोयल का कहना है कि जिले में अभी 50 फीसदी गैस उपभोक्ताओं ने ही ई-केवायसी कराई है। ई केवाईसी अपडेट नहीं होने के बाद अगले महीने से गैस कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है। जिले में इंडेन और भारत गैस के माध्यम से कुल 14 गैस एजेंसी संचालित हैं, जिनके अंतर्गत 1 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिसमें से 50 हजार अभी ई-केवायसी से वंचित है। यदि समय रहते ई-केवायसी नहीं कराई तो सब्सिडी बंद होने के साथ ही कनेक्शन भी बंद हो सकता है।
 
MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.