Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अतिक्रमण हटाने के विरोध में सामूहिक आत्महत्या की कोशिश
indore, Mass suicide attempt , encroachment removal
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर वर्षों से हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे नगर निगम के रिमूवल दस्ते को शुक्रवार को विरोध का सामना करना पड़ा। कब्जा करने वाले परिवारों के सदस्य आक्रोशित हो गए और अफसरों से हुज्जत करने लगे। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देखकर परिवार के कुछ लोगों ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। एक शख्स पोल पर चढ़ गया, वहीं एक युवती घर की चद्दर पर चढ़ गई। सभी आत्मदाह और सुसाइड करने की धमकी देने लगे। अफसर और पुलिसकर्मियों ने तुरंत केरोसिन छुड़ाकर परिवार को आत्मदाह करने से रोका।


बताया गया कि शहर के अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर चार परिवारों ने कब्जा कर रखा था। कई बार उन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन वे हटने के लिए राजी नहीं थे। सुबह जैसे ही अमला पहुंचा। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की धमकी दी। निगम कर्मचारियों ने उनके शरीर पर पानी डाला। इसके अलावा एक युवती टीन शेड पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। रिमूवल दस्ते के साथ पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने विरोध कर रहे युवकों को हिरासत में लिया। टांगा टोली कर उन्हें पुलिस वाहन तक लाया गया। इसके बाद मकान तोड़े गए।


बताया गया है कि अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन को शिकायत की गई थी। प्रशासन ने जांच के बाद पाया था कि जमीन पर कब्जा है। मकान बनाकर रह रहे लोगों का कहना था कि वे कई वर्षों से उस जमीन पर है। ट्रस्ट को जमीन आवंटित की गई थी। तब उन्हें भी दूसरी जगह बसाया जाना चाहिए था। यहां से हटाया तो हम बेघर हो जाएंगे।


एक युवक मकान तोड़े जाने का विरोध करते हुए बिजली के पोल पर चढ़ गया और कहने लगा कि यदि मकान तोड़े तो वह बिजली के तारों को छूकर जान दे देगा। पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे। मकान तोड़े जाने के पहले ही नगर निगम ने इलाके की बिजली सप्लाई बंद करा दी थी। समझाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतारा। इसके बाद मकान तोड़ने का काम शुरू किया। अफसरों ने ट्रस्ट के लोगों से कहा कि वे तत्काल मुक्त जमीन का कब्जा ले और उसे सुरक्षित रखे, ताकि भविष्य में फिर कब्जा न हो पाए।

 

MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.