Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
श्योपुर में जमीन विवाद के चलते युवक की हत्या
seopur, young man , murdered

श्योपुर। मध्‍य प्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की मौत विवाद के बाद अस्पताल में आकर हुई है। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुदीप चौहान (49) पुत्र ओंकार सिंह चौहान, निवासी वार्ड क्रमांक 13 महाराणा प्रताप नगर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी ने घायल अवस्था में दुर्गापुरी चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस घायल को मानपुर थाना ले गई और तुरंत जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद गंभीर चोटों के कारण युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर घटित हुई घटना प्रारंभिक जांच में मामला जमीन के विवाद का सामने आया है। बताया गया है कि सुदीप चौहान की क्यारपुरा क्षेत्र में जमीन है, जिसे भत्ते पर दिया हुआ था। जमीन से जुड़े पुराने विवाद और हिसाब-किताब को लेकर गुरुवार शाम लगभग 6 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान दिलखुश पुत्र सुरेश मीणा, राजेंद्र पुत्र सुरेश मीणा, सुरेश पुत्र रामनाथ और गप्पू पुत्र जुगराज मीणा, सभी निवासी क्यारपुरा, ने अचानक हमला कर दिया।

 

फरियादी के अनुसार, आरोपियों ने सुदीप पर तलवार से वार किया था, जो सीधे सिर में लगा और उन्हें गंभीर चोटें आई। पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपी घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मानपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

 

मानपुर टीआई, थाना पप्पू यादव का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को तलाश करने टीम भेजी जा चुकी है जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

 
MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.