Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस की छह सदस्यीय टीम मरीजों की आंखों में संक्रमण मामले की जांच के लिए आवापल्ली रवाना
bijapur, six-member Congress team, leaves for Avapalli

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला अस्पताल में हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण से रौशनी कम होने के गंभीर मामले ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। इसी प्रकरण की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित छह सदस्यीय टीम आज रविवार काे बीजापुर से आवापल्ली के लिए रवाना हुई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम अस्पताल में उपचार प्राप्त कर चुके मरीजों तथा उनके परिजनों से मिलकर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाएगी। जांच टीम का नेतृत्व भानुप्रतापुर विधायक सावित्री मंडावी कर रही हैं। टीम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, बबलू खत्री और बब्बू राठी शामिल हैं। यह टीम अस्पताल में हुई संभावित लापरवाही, ऑपरेशन प्रक्रिया, उपकरणों की स्थिति और संक्रमण की वास्तविक वजहों की जांच करेगी। उधर, संक्रमण से प्रभावित सभी 9 मरीजों का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में जारी है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

 

MadhyaBharat 16 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.