Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से हराया
kolkata, India beat South Africa, Kolkata Test
कोलकाता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया है। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 153 रन पर सिमटकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे।

 

भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम रविवार को दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

 

124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने एक रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। पहले यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए और फिर केएल राहुल भी मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 10 रन बनाए। लंच के बाद वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल ने संभल कर बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 30 रन के पार पहुंचाया। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे कि इसी बीच जुरेल के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। जुरेल 34 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत भी जल्दी आउट हो गए। पंत ने 2 रन बनाए।

 

भारतीय टीम का रवींद्र जडेजा के रूप में पांचवां विकेट गिरा। जडेजा 18 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर से संभल कर बल्लेबाजी कर रहे वाशिंगटन सुंदर भी 72 रन के कुल टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वाशिंगटन ने 92 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव एक रन बनाकर आउट हुए। टीम को अभी भी 40 से ज्यादा रन बनाने थे। ऐसे में अक्षर पटेल ने तेजी से रन बटोरे और पहले एक चौका और फिर दो छक्के लगाए। इसी दौरान एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अक्षर अपना विकेट गंवा बैठे। अक्षर 17 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले आउट हो गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में 4 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह गर्दन में चोट के कारण पूरे मैच से बाहर हो गए थे, जिस कारण भारतीय पारी 93 रन पर समाप्त हो गई।

 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।

 

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 153 रन
इससे पहले आज सुबह दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई। पहले सत्र में ही मेहमान टीम के शेष तीन विकेट गिर गए। कॉर्बिन बॉश 25 रन, सिमोन हार्मर 7 रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज खाता खोले बिना एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की और 55 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

 

भारत ने पहली पारी में बनाए 189 रन
भारत ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे और 30 रनों की छोटी बढ़त हासिल की थी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की पारी खेली। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 16, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने एक, मोहम्मद सिराज ने एक और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद एक रन बनाए। कप्तान गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

 

दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और पहली पारी में टीम 159 पर सिमट गई थी। उनके लिए एडन मार्करम ने 31 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज 30 रन के पार नहीं जा सका और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखते हुए जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा।

 

भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

 

MadhyaBharat 16 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.