Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिहार में जदयू ने जारी किया नया पोस्टर "बिहार है खुशहाल फिर से आ गए नीतीश कुमार"
patna, JDU releases ,new poster
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसा पोस्टर जारी किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
 
जदयू के इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा है " बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार"। कैप्शन में पार्टी ने टिप्पणी की "खुशहाल है बिहार... सुरक्षित है बिहार।"
 
खास बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय में जारी किया गया है, जब बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन और मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजग में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि जदयू दूसरे नंबर पर है, बावजूद इसके जदयू लगातार नीतीश कुमार को सुशासन का चेहरा और सर्वमान्य नेता बताती रही है। इसलिए इस पोस्टर को पार्टी का एक अप्रत्यक्ष दावा माना जा रहा है।
 
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्टर जदयू की ओर से जनता और गठबंधन को यह संदेश देने की कोशिश है कि पार्टी नीतीश कुमार के विकल्प पर विचार करने के मूड में नहीं है। पोस्टर देखने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों और जनता के बीच यह सवाल भी उठने लगा कि क्या इसके माध्यम से जदयू यह संकेत दे रही है कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालेंगे?
 
दरअसल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से अबतक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द होने वाली है, जिसमें नेतृत्व पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, लेकिन जदयू के इस पोस्टर ने औपचारिक निर्णय से पहले ही चर्चाओं का दरवाज़ा खोल दिया है।

 

MadhyaBharat 16 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.