Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मणिपुर में आरपीएफ/पीएलए का मेजर गिरफ्तार
inphal, RPF/PLA Major ,arrested in Manipur
इंफाल। मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने रविवार को आरपीएफ/पीएलए के स्वयंभू मेजर कोइजम इबोचौबा उर्फ इनाओ उर्फ सूमो उर्फ सोमो उर्फ पनसरेंग (45) को गिरफ्तार कर लिया। याइरिपोक मालोम ममंग लाइकाई निवासी और वर्तमान में इंफाल थाना क्षेत्र के सगोलबंद नेप्रा मेनजोर लाइकाई में किराये के घर में रह रहे इबोचौबा 2017 में साजिक तामपाक में चार असम राइफल्स जवानों पर हुए हमले के मामले में वांछित था।
 
पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के दौरान इबोचौबा ने काकचिंग जिले के खारुंगपट स्थित एक खेत में प्लास्टिक ड्रम के अंदर दबाकर रखे गए हथियारों का पता बताया। इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां से एक एम-16 राइफल, आठ एसएलआर राइफल, एक .303 एलएमजी, दो .303 राइफल, अमोघ कार्बाइन के 190 कारतूस, एसएलआर के 30 कारतूस, एक डेटोनेटर, 32 एसएलआर मैगजीन, चार 7.62 एलएमजी मैगजीन, तीन .303 मैगजीन, छह .303 एलएमजी मैगजीन, तीन एम-16 मैगजीन, चार इंसास मैगजीन, तीन 2 इंच मोर्टार, दो आईईडी, एक रिमोट, दो इलेक्ट्रिक सर्किट, एक स्पिरिट ड्रम और एक मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित) बरामद किया।
 
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह बरामदगी क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ा प्रहार है।
MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.