Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
टेंट का सामान धोते समय नदी में बहे दो युवक
morena, Two youths drowned , washing tent material
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस कस्बे से सटे नैपरी गांव के पास क्वारी नदी में सोमवार को तीन युवक उस समय बह गए जब वह नदी में टेंट के रजाई, गद्दे, चादर अदि को साफ कर रहे थे। इस दौरान एक युवक तो किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, लेकिन दो युवक पानी के तेज बहाव में बहकर चले गए। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी सी मच गई। आनन फानन में एसडीआरएफ को बुलाया गया। जिसने एक युवक का ष्षव निकाल लिया था, वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
 
बताया जाता है कि नैपरी गांव के पास स्थित क्वारी नदी के पुराने रपटे के नीचे कुरौली के पूरा पर लोकेंद्र धाकड़ की टेंट की दुकान है, जो कई दिनों से बंद थी। पर अब विवाह समारोह का दौर प्रारंभ हो गया है इसलिए टेंट के गद्दे एवं अन्य कपड़ों को साफ करने के लिए यह सभी लोग कुंवारी नदी पर ट्रैक्टर से आए हुए थे। नदी पर लोकेन्द्र धाकड़, भोला जाटव एवं जामवंत जाटव कपड़े साफ कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान जामवंत का पैर फिसल गया और वह नदी के बहाव में चला गया। चूंकि जामवंत रिश्ते में भोला जाटव का जीजा था इसलिए अपने जीजा को बचने के लिए भोला भी पानी में कूद गया। लेकिन जब दोनों बहने लगे तो लोकेन्द्र धाकड़ भी नदी में कूद गया। चूकि तैरना तीनों में से किसी को भी नहीं आता था इसलिए यह तीनों ही पानी में बहने लगे। इस दौरान जामवंत किसी तरह नदी से बाहर निकल आया।
 
उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंच गया और पुलिस द्वारा सबलगढ़ से दो गोताखोर तत्काल बुलाए गए। गोताखोरों ने ट्यूब की सहायता से 2 घंटे की खोजबीन में लोकेंद्र धाकड़ के ष्षव को तलाष लिया और उसे बाहर निकाल लिया। लेकिन भोला जाटव का शव नहीं मिला था।
 
यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ को खबर करने के पश्चात भी सरकारी गोताखोर 4 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंच सके थे। घटनास्थल पर पुलिस के अलावा अन्य कोई प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं देखा गया। उधर लोकेंद्र धाकड़ की मौत की खबर पाकर उसके पिता केदार धाकड़ सदमे में आ गया और उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसे तुरंत कैलारस अस्पताल भेजा गया। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे मुरैना रेफर किया गया।

 

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.