Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ठंड के चलते जिले में बदला स्कूलों का समय
balrampur, School timings changed , order issued

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और अत्यधिक तापमान गिरावट को देखते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर ने सभी शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त एवं अन्य सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। कलेक्टर द्वारा 18 नवंबर की देर शाम काे जारी आदेश के अनुसार यह बदला़ हुआ समय 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

नए प्रावधान के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों में पहली पाली सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि शनिवार को इसका संचालन दोपहर 12:45 बजे से 4:15 बजे तक होगा। दूसरी पाली के स्कूल सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:45 बजे से 4:15 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
 
वहीं एक पाली में संचालित होने वाली स्कूलों का समय सोमवार से शुक्रवार 10:00 बजे से 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को एक पाली वाले स्कूल सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक खुलेंगे। कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि ठंड के प्रभाव से बच्चों को होने वाली समस्याओं को कम किया जा सके।
 
आदेश की प्रति विद्यालय शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारियों, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, जनपद पंचायतों, सरगुजा संभाग तथा संबंधित सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को भेज दी गई है, ताकि संशोधित समयानुसार स्कूल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

MadhyaBharat 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.