Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ईडी ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में लालू परिवार के करीबी को किया गिरफ्तार
new delhi, ED arrests, Lalu family aide

नई दिल्‍ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में लालू प्रसाद के परिवार के कथित करीबी सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह मामला गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है।


आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ईडी ने गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद परिवार के करीबी सहयोगी माने जाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।  


केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार कात्याल को गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की जांच के लिए छह दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी की यह जांच मुख्य रूप से गुरुग्राम के सेक्टर 70 में स्थित 14 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट में फ्लैटों की डिलीवरी न करने के आरोपों से संबंधित है। यह आवास परियोजना कत्याल की कंपनी एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड विकसित कर रही थी।

MadhyaBharat 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.