Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में राजा भोज परिसर में बदमाशों का उत्पात
bhopal, Miscreants create ruckus , Raja Bhoj complex

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों राजा भाेज परिसर में जमकर उत्पात मचाया। इस दाैरान बदमाशाें ने दाे काराें काे अपना निशाना बनाते हुए जमकर ताेड़फाेड़ की। घटना के दौरान दो बदमाशों के हाथ में चाकू भी दिखाई दे रहे हैं। आतंक फैलाने के बाद आराेपित माैके से भाग निकले। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार पूरा मामला मंगलवार देर रात करीब दाे बजे का है। गोंडीपुरा जेल रोड स्थित राजा भोज परिसर में छह अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बुलेट सवार बदमाश परिसर में घुसने के बाद बलेनाे बलेनाे चिल्ला रहे थे। उनके निशाने पर बलेनो कार थी, लेकिन जानकारी न होने के चलते उन्होंने सामने खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों में महेश ठाकुर की कार भी शामिल है। घटना से पीड़ित लोगों ने बताया कि जिन बदमाशों ने हमला किया, उनका उनसे कोई संबंध नहीं है और न ही किसी तरह की रंजिश है। आरोपी पूरी तरह अज्ञात हैं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया है। पुलिस की टीमें इलाके में लगातार सर्चिंग कर रही हैं, जल्द कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.