Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त
morena, Two tractors transporting ,illegal sand seized
मुरैना । सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह चंबल के रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को केएस चौराहे से पकड़ने की कार्रवाई की है। साथ ही दोनों ट्रैक्टरों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर थाने पर खड़े किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
 
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह दो ट्रैक्टरों से अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान केएस चौराहे पर चंबल के रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। दोनों ही ट्रैक्टरों के चालक मांगने पर रेत संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। दोनों ही ट्रैक्टरों को चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पूछताछ में आरोपियों ने सरायछोला थाना क्षेत्र का निवासी होना बताया है। पुलिस ने कागर्जी कार्रवाई के अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर जब्ती के संबंध में वन टीम को भी सूचना दे दी गई है। इसके बाद वन टीम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि रेत से भरे दोनों ट्रैक्टर नए हैं। इनमें एक ट्रैक्टर तो अभी पांच-सात दिन पहले खरीदा जाना बताया गया है।
 
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव, एक सूचना के बाद अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को केएस चौराहे से जब्त किया है। कागजी कार्रवाई के बाद मामले की सूचना वन टीम को दे दी गई है। वन विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
 
मुरैना देवरी घडिय़ाल केन्द्र अधीक्षक श्याम सिंह चौहान, का कहना है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। ट्रैक्टरों में चंबल का अवैध रेत भरा हुआ था। सूचना के बाद वन टीम को भेजकर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। दोनों ट्र्रैक्टरों को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।
 
MadhyaBharat 20 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.