Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर के पास तकनीकी खराबी से खेत में गिरा वायु सेना का यूएवी
jodhpur, An Air Force UAV, technical fault
जोधपुर । जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार को वायु सेना का रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) इंजन में खराबी आने के बाद रामगढ़ में नहरी इलाके के खेत में गिरा। सूचना के बाद पुलिस और वायु सेना, सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 
वायु सेना ने एक बयान में कहा कि रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट इंजन में खराबी आने के बाद जैसलमेर के पास सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। आरपीए को एक खाली मैदान में बरामद किया गया, जिससे ज़मीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ और आरपीए को भी कम से कम नुकसान हुआ। 
 
दरअसल, रामगढ़ नहरी क्षेत्र के एक खेत में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय किसान ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर भारतीय वायु सेना और सेना की टीम मौके पर पहुंची। वायु सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ड्रोन ने जमीन पर गिरने के बाद कई फीट तक स्लाइड करते हुए मिट्टी में खिंचाव बनाए। इसके आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पंख और पिछले हिस्से के फिन्स सुरक्षित है। ड्रोन किसी सर्विलांस, रिकॉर्डिंग या तकनीकी निगरानी मिशन में काम आने वाला मॉडल है।
MadhyaBharat 20 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.