Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शेयर बाजार में दो दिनों से जारी तेजी थमी
new delhi,  two-day rally, stock market

नई दिल्‍ली । शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को विराम लगा और शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 124 अंक टूटा।

 

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 400.76 अंक यानी 0.47 फीसदी लुढ़कर 85,231.92 के स्‍तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स एक समय 444.84 अंक तक फिसल गया था। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 124.00 अंक यानी 0.47 अंक फिसल कर 26,068.15 के स्‍तर पर बंद हुआ है। पिछले दो सत्र में यह एक फीसदी यानी 282 अंक से अधिक चढ़कर 26,000 के पार पहुंच गया था।


कारोबार के अंत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इटर्नल के शेयर में गिरावट आई। वहीं, लाभ में रहने वाले शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और आईटीसी शामिल हैं।


कारोबारियों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुझानों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से बाजार में गिरावट आई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में उम्मीद से बेहतर गैर-कृषि वेतन आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया। इससे वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। एआई से संबंधित शेयरों में जरूरत से अधिक तेजी को लेकर चिंता ने भी वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।


एशिया के अन्य शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 3.79 फीसदी, चीन के एसएसई कम्पोजिट में 2.45 फीसदी, जापान के निक्की में 225 2.40 फीसदी और हांगकांग के हैंगसेंग में 2.38 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर तक गिरावट का रुख था।


उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 446.21 अंक उछल कर 85,632.68 के स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 139.50 अंक की बढ़त के साथ 26,192.15 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.