Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे भोपाल
bhopal, Former Vice President, Dhankhar reached Bhopal,
भोपाल। पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। वे यहां शाम को रविन्द्र भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित “हम और यह विश्व” पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होंगे।
 
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ विमान से शुक्रवार को दोपहर में भोपाल के राजा भोज विमानतल पहुंचे और यहां से कार द्वारा सीधे राजभवन आए। राजभवन पहुंचने पर पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ का राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज भवन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
 
धनखड़ राजभवन में कुछ समय रुकने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे और सुरुचि प्रकाशन द्वारा आयोजित “हम और यह विश्व” पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। पुस्‍तक विमोचन कार्यक्रम में पूज्य संत श्रीरीतेश्वर महाराज (पीठाधीश्वर, श्री आनन्दम धाम आश्रम, वृंदावन-मथुरा) आशीर्वचन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्‍ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
 
गौरतलब है कि इसी साल 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। जिसमें वे संबोधन देंगे। वे रात करीब आठ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.