Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शुजालपुर विवाह करने जा रही युवती की तबीयत बिगड़ने से मौत
 Shujalpur,  young woman, health deteriorates

राजगढ़ । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ग्राम बिनेका में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ससुरालपक्ष के लोगों के साथ मध्य प्रदेश के शुजालपुर विवाह करने जा रही थी तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई, गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम बनेका जिला ललितपुर निवासी 19 वर्षीय आरती पुत्री रामनारायण सहरिया का संबंध शुजालपुर के जैन परिवार में हुआ था, जिनका विवाह 30 नवंबर को होना था।विवाह के पहले सोमवार को लड़के की बहन और उसके मौसी का लड़का आरती को लेने ललितपुर पहुंचे थे, जो कार में बैठाकर उसे शुजालपुर ले जा रहे थे तभी चंदेरी के समीप उसकी तबीयत बिगड़ गई, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया बाद में बीनागंज के समीप आरती ने सेब व पेटीज खाई, उसके बाद वह उल्टी करने लगी, जिसे साथ में बैठी लड़के की बहन सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि 30 नवंबर को आरती का शुजालपुर में जैन समाज के लड़के से विवाह था और एक दो दिन पहले आरती के परिजनों को विवाह स्थल पर पहुंचना था। युवती की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

 

 

 

 

MadhyaBharat 25 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.