Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पन्ना में बेकाबू कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा
panna,   out-of-control car, bike in Panna

पन्ना । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रफ्तार का कहर देखने काे मिला है। यहां मंगलवार दाेपहर काे पन्ना-अजयगढ़ मार्ग पर स्थित मांझा बेरियर के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। ​हादसे में महिला की माैके पर ही दर्दनाक माैत हाे गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद कार चालक माैके से फरार हाे गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। घायल जय प्रकाश उर्फ गुड्डू मिश्रा (42) ने बताया कि वह अपनी मां गीता मिश्रा (65) के साथ बाइक से कालिंजर के पास रगौली गांव जा रहे थे। मांझा बेरियर के पास ब्रेजा कार क्रमांक-एमपी-35, जेडए-0269 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ब्रेजा कार भी अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में गीता मिश्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 पुलिस ने घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पन्ना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ब्रेजा कार को जब्त कर लिया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

 

MadhyaBharat 25 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.