Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में ध्वजारोहण हिन्दुओं का ऐतिहासिक विजयः डॉ. प्रवीण तोगडिया
anuppur, Flag hoisting , Shri Ram Janmabhoomi

अनूपपुर । अयोध्या जी में श्री राम जन्मभूमि मन्दिर मे ध्वजारोहण हिन्दुओं का ऐतिहासिक विजय है‌‌। हमने लाखों हिन्दू साथियों के साथ चालीस साल संघर्ष किया। आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर मे भगवा ध्वज लहरा रहा है‌। यह पिछले उन लाखों हिन्दुओं के त्याग, तपस्या, बलिदान का परिणाम है। अब हमारा उद्देश्य है कि देश के सभी हिन्दुओं के घरों मे भगवा ध्वज लहराए। घरों मे भगवा झंडा लहराना तो आसान है। प्रत्येक हिन्दू को अच्छा घर मिले, अच्छी शिक्षा मिले, रोजगार मिले, स्वास्थ्य की व्यवस्था हो तथा किसानों को फसलों की अच्छी कीमत मिले, इसके लिये हम कार्य कर रहे हैं। इस हेतु प्रत्येक गांव, शहर की गलियों, सडकों, चौराहों में शनिवार या मंगलवार को हनुमान चालीस का पाठ और प्रत्येक घर मे ओमश्री परिवार लिखने का अभियान चला रहे हैं। इसके माध्यम से हिन्दू परिवारों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

यह बात मंगलवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिन के प्रवास पर आए विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने एक कार्यक्रम में कही।  उन्होंने कहा कि मेरे साथ चालीस साल तक पचास लाख लोगों ने हिन्दुओं को जगाने के लिये संघर्ष किया। पचास लाख कार्यकर्ताओं की मेहनत, आठ लाख स्वयंसेवकों के बलिदान और आठ करोड़ हिन्दुओं के दिये हुए पैसे से बना है। ऐसे सभी हिन्दुओं को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद है।


इसके बाद वे सीतापुर गाँव मे निर्माणाधीन संकल्प महाविद्यालय परिसर पहुंचे। यहाँ उन्होंने श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। यहाँ उन्होंने एक मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित छात्र- छात्राओं को संबोधित किया और उनके प्रश्नों के जवाब दिये। इसके पूर्व उन्होंने बरबसपुर, फुनगा,मझगंवा, कोतमा मे अल्प प्रवास कर कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनसे चर्चा की। जहां अलग -अलग स्थानों पर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और अन्तरराष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एबं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 25 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.