Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
धर्मेंद्र की अस्थियां लेने पवन हंस श्मशान पहुंचे उनके पौत्र करण देओल
mumbai, Dharmendra

मुंबई ।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की मंगलवार को अस्थियां लेने उनके पौत्र और सनी देओल के बेटे अभिनेता करण देओल पवन हंस श्मशान पहुंचे।   

 

रिपोर्ट के अनुसार करण देओल को लाल कपड़े में लिपटा अस्थि कलश हाथ में लेकर कार में बैठे देखा गया। दादा के निधन का गहरा दुख उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।

 

उल्लेखनीय है कि 89 वर्ष की आयु में सोमवार को अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया से रुख़सत हो गए। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर भारतीय फिल्म जगत के इस 'ही-मैन' का अंतिम संस्कार किया गया था। फिल्म उद्योग से जुड़े अनेक सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे और भावुक माहौल में अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

 

धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज जारी था। कई दिनों तक भर्ती रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद जुहू स्थित उनके आवास पर डॉक्टरों और चार नर्सों की टीम की देखरेख में एक विशेष आईसीयू वॉर्ड बनाकर उपचार जारी रखा गया। फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे, लेकिन 24 नवंबर को यह खबर सामने आई कि अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

 
MadhyaBharat 25 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.