Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएमश्री सेजेस माकड़ी में अनुपस्थित 6 शिक्षकों काे शो-काज नोटिस
jagdalpur,Show-cause notice , PM Shri Seges Makri
जगदलपुर । संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर एचआर सोम ने बुधवार काे कोंडागांव जिले में पीएमश्री सेजेस माकड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया और कर्तव्य से अनुपस्थित 6 शिक्षकों का एक दिवस का वेतन कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बगैर पूर्व सूचना के कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी कर सम्बंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने कहा ।
जेडी एजुकेशन  सोम द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय माकड़ी का निरीक्षण कर प्रार्थना में भी सहभागिता की गई । उन्होंने प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से उपस्थित रहने, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के एक-एक कालखण्ड का अध्यापन कार्य किया।
 
जेडी एजुकेशन एचआर सोम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के बोर्ड परीक्षा 2025 की समय-सारणी से अवगत कराते हुए परीक्षा की नियमित तैयारी, उत्तर कैसे लिखा जाये बोर्ड परीक्षा के दौरान तनावमुक्त कैसे रहा जाए तथा परीक्षा में अधिक से अधिक अंक किस तरह लाया जा सकता है, इन बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं से सार्थक संवाद किया । इस निरीक्षण के दौरान पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय माकडी में कुल दर्ज 590 विद्यार्थियों में से 493 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार मिडिल स्कूल स्तर पर कुल दर्ज 53 विद्यार्थियों में से 46 विद्यार्थी उपस्थित थे । प्राचार्य सहित प्रधान अध्यापक और अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं ठहराव हेतु किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि कर अच्छे परीक्षा परिणाम लाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया । वहीं माध्यमिक शाला के बच्चों को न्यौता भोज से लाभान्वित करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत सहित स्थानीय प्रमुख व्यक्तियों तथा मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से न्यौता भोज का आयोजन किए जाने कहा गया।

 

MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.